रांची, जनवरी 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव के तहत आयोजित आईसीटी प्रतियोगिता के विजेता छात्रों के लिए सम्मान समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची के कैंपस में प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित विजयी छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। छात्रों को स्कूल बैग, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डीईओ विनय कुमार, डीएसई बादल राज, संजीव गुप्ता, पंकज कुमार, प्रताप कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...