पाकुड़, मार्च 14 -- झारखंड एजुकेशनल प्रोजेक्ट काउंसिल द्वारा आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप 2025 में राजकीय कृत उच्च विद्यालय हिरणपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं छात्रों की उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूरती ने सभी सफल प्रतिभागियों को पाकुड़ समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित कर पुरस्कृत किया। मालूम हो कि आईसीटी इंस्ट्रक्टर राहुल कुमार के मार्गदर्शन में दिया दत्ता (कक्षा 10) ने प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जरीन परवीन (कक्षा 9) एवं पायल कुमारी (कक्षा 12) ने प्रखंड स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लिया है। ज...