देवघर, मार्च 14 -- देवघर। झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप- झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 के तहत देवघर जिले में जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन 16 मार्च 2026 सोमवार को आर मित्रा जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय देवघर में होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित की जाएगी। समारोह में जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राएं एवं उनके आईसीटी इंस्ट्रक्टर भाग लेंगे। बता दें कि विद्यार्थियों में डिजिटल शिक्षा और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 में झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 अंतर्गत आईसीटी चैंपियनशिप का आयोज...