पटना, जुलाई 15 -- भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) ने वर्ष 2026 के लिए पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप और सीनियर फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक शोधार्थी 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी आईसीएसएसआर की ओर से जारी अधिसूचना में दी गई है। पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप के लिए सामाजिक एवं मानव विज्ञान के क्षेत्र में पीएचडी पूरी कर चुके प्रारंभिक स्तर के शोधार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक न हो। वहीं सीनियर फेलोशिप के लिए 45 से 70 वर्ष की आयु के शोधकर्ता पात्र होंगे। जिन्होंने सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में पीएचडी की हो और उत्कृष्ट शोध का योगदान दिया हो। यह भी पढ़ें- महिला विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय पीजी में नामांकन शुरू अधिक जानकारी www.icssr.org पर ली जा सकती है। यह भी पढ...