रांची, अप्रैल 30 -- रांची/जमशेदपुर, हिटी। जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने सीआईएससीई 10वीं (आईसीएसई) की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता दर्ज की है। जमशेदपुर के तीन विद्यार्थी संयुक्त रूप से सेकेंड स्टेट टॉपर बने हैं। इनमें एलएफएस टेल्को के अहान रॉय, लोयोला स्कूल बिष्टूपुर के वेदांग वत्सल और कार्मेल जूनियर कॉलेज के हर्षित सिंघानिया शामिल हैं। तीनों ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इनके अलावा चार छात्रों-टैगोर एकेडमी के दिव्यांश आनंद, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट की प्रज्ञा सिंह, राजेंद्र विद्यालय के आदित्य सिंह और हिलटॉप स्कूल के श्रेयांश राणा ने 99 प्रतिशत अंक के साथ सफलता हासिल की। ये चारों सेकेंड सिटी टॉपर बने हैं।जमशेदपुर के टॉपर लिस्ट में तीसरा स्थान 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ एलएफएस टेल्को की अनन्या वर्मा, एमएनपीएस के आराध्य चौबे, राजेंद्र व...