दरभंगा, मई 1 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा,। आईसीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिये गए। इसमें प्रेम कुमार ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तर बिहार टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। प्रेम दरभंगा निवासी व्यवसायी मुकेश कुमार महतो व गृहिणी रेखा देवी के पुत्र हैं। प्रेम दरभंगा जूनियर पब्लिक स्कूल, रामबाग के छात्र हैं। इस खबर में प्रेम के परिजनों में खुशी की लहर छा गयी है। बड़ी संख्या में लोग उसे बधाई दे रहे हैं। प्रेम कुमार ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे दरभंगा जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने गणित, कंप्यूटर एवं सोशल साइंस जैसे तीन महत्वपूर्ण विषयों में शत-प्रतिशत यानी 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है। प्रेम कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों ...