आईसीएसई 10वीं बोर्ड: जेवियर स्कूल गम्हरिया के यशराज अग्रवाल बने जिला टॉपर
सराईकेला, मई 1 -- सरायकेला/गम्हरिया। आईसीएसई (कक्षा 10वीं) के परीक्षा परिणामों में कोल्हान और जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष के परिणामों में जेवियर स्कूल गम्हरिया के छात्र यशराज अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर होने का गौरव हासिल किया है। यशराज की इस उपलब्धि ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे गम्हरिया क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि यशराज शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्र रहा है। अपनी सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया है。 यह भी पढ़ें- जेवियर स्कूल में शत प्रतिशत रिजल्ट, यशराज अग्रवाल बने टॉपरटॉपरों की सूची टॉपरों की सूची में केरला पब्लिक स्कूल के हरिपद महतो ने 96.2 प्रतिशत अंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.