कानपुर, मई 12 -- कानपुर। शीलिंग हाउस ने आईएससी (12वीं) व आईसीएसई (10वीं) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों पर पुरस्कार स्वरूप लाखों रुपये की बारिश की। आईएससी में शत प्रतिशत अंक लाकर नेशनल टॉप पॉजीशन लाने वाले ओजस्वित पसरीचा को स्कूल प्रबंधन की ओर से 1.5 लाख रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। आईएससी में नित्या कुंपावत और मोहम्मद असनफ खान को चेक देकर सम्मानित किया। आईसीएसई श्रेणी में श्रेष्ठी सिंह को ऑल इंडिया रैंक-दो प्राप्त होने पर 1.0 लाख का चेक दिया गया। हर्षित अग्रवाल और मयुख अवस्थी को भी सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति के चेयरमैन परवेज एफ. रुस्तमजी, वाइस चेयरमैन एसके धवन, एमएल शुक्ला, प्रधानाचार्या वनीता महरोत्रा, उपप्रधानाचार्या अलका माली ने राष्ट्रीय टॉपर्स को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.