लातेहार, मई 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के आईसी एसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर सभी 49 छात्र- छात्राओं को विधायक रामचन्द्र सिंह ने शनिवार को सम्मानित किया। बस स्टैंड के पास आयोजित अभिनंदन समारोह में लातेहार टॉपर प्रिंसि कुमारी सहित उन सभी छात्रो को विधायक के अलावे एसडीपीओ भरत राम,सीओ लवकेश सिंह, थाना प्रभारी अनुराग कुमार और जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के डायरेक्टर पवन कुमार ने समारोह का संचालन करते हुए कहा कि आईसी एसई के छात्रो ने बोर्ड की मान्यता मिलने के पहली परीक्षा में ही अपने प्रतिभा दिखा कर स्कूल की एक अलग पहचान बना दी है। इन छात्रो के प्रति स्कूल आभारी है। इससे पहले स्कूल के ...