प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) के गुरुवार को घोषित परिणाम में सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज मम्फोर्डगंज की दृष्टिहीन छात्रा दिव्यांशी ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई या 10वीं) में 94 प्रतिशत अंक लाकर अपनी मेधा का परिचय दिया है। परीक्षा में उसे लेखक मिला था और सामान्य बच्चों के दो घंटे की बजाय उसे पेपर हल करने के लिए ढाई घंटे मिलते थे। उसका सपना अंग्रेजी की प्रोफेसर बनना है। खाली समय में दिव्यांशी को गाना सुनना पसंद है। नई-नई चीजों की जानकारी हासिल करना और ब्रेल में लिखी किताबें पढ़ने की शौकीन दिव्यांशी को एंकरिंग का भी शौक है।जसरा यह भी पढ़ें- ISC Topper : झारखंड की बेटी शांभवी के 500 में से 500 अंक, बनीं AIR 1, बंगाल की अनुष्का के भी 100 फीसदी मार्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.