अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बोर्ड परीक्षाओं के महाकुंभ का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। आईसीएसई बोर्ड की पहली परीक्षा शुक्रवार को कराई जाएगी। वहीं 17 फरवरी से सीबीएसई और 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आरंभ हो रही हैं। आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में जनपद में सात केंद्र होंगे। बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से आरंभ होंगी। शुक्रवार को हाई स्कूल में सात केंद्रों पर 419 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं इंटर में करीब 263 छात्र छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा के प्रश्न पत्र स्कूल बैंक तक पहुंच गए हैं। परीक्षा के दिन ही प्रश्नपत्र को सुपरवाइजर और बैंक मैनेजर, कैमरे की निगरानी में निकाले जाएंगे। आईसीएसई के लिए परीक्षा केंद्र गगन पब्लिक स्कूल, एसजेडी मेमोरियल, एमयू कॉलेज, पूजा पब्लिक स्कूल, विजन ग्लोबल स्कूल, नर्चर इंटरन...