सहरसा, मार्च 25 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। डाक विभाग में नौकरी पाने के लिए आईसीएसई बोर्ड का फर्जी प्रमाण पत्र 50 हजार रुपए में खरीदा। पैसा मैनें अपने ममेरे भाई अन्नू के माध्यम से पटना के अभिषेक को दिया था। डाक अधीक्षक मनोज कुमार के समक्ष यह सनसनीखेज खुलासा फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने के लिए पहुंचे अभ्यर्थी नीतीश कुमार ने किया। दरअसल, नीतीश सोमवार को काउंसलिंग के अंतिम दिन ग्रामीण डाक सेवक पद पर बहाल होने के लिए प्रमाण पत्र के साथ पहुंचा था। डाक अधीक्षक ने शक होने पर स्कैनर पर जब इसकी जांच कराई तो आईसीएसई बोर्ड का दिया गया प्रमाण पत्र फर्जी निकला। नीतीश के अलावा एक और अभ्यर्थी राजीव कुमार गुप्ता का प्रमाण पत्र भी फर्जी निकला जो दिल्ली बोर्ड के बने हुए थे। राजीव मौके से फरार हो गया पर नीतीश पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान नीतीश ने आगे बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.