हमीरपुर, अप्रैल 30 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। गुरुवार को आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में कस्बे में संचालित जनपद के इकलौते विद्यालय के छात्र पारस तिवारी ने हाईस्कूल में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय के साथ घर परिवार का नाम रोशन किया है। छात्र ने जनपद मेंं प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कस्बे के बांकी मार्ग में संचालित अजय मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र पारस ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा मेंं हाईस्कूल में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉप किया है। छात्र की इस सफलता पर घर परिवार में हर्ष व्याप्त है। कॉलेज के डायरेक्टर अमित कुमार गुप्ता टॉम सर ने बताया कि कानपुर जोन में कुल 98 कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में उनका भी कॉलेज आता है。 यह भी पढ़ें- हाईस्कूल में उस्मान खान और इंटर में उस्मान अहमद ने किया जिला टॉपपारस की सफलता गुरुवार को...