मैनपुरी, मई 18 -- भीषण गर्मी से राहत देने और बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को नगर के आईसीएसई डॉ. किरन सौजिया स्कूल में एक शानदार पूल पार्टी का आयोजन किया गया। समर कैंप के अंतर्गत आयोजित इस पार्टी में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। थिरकाते संगीत के बीच बच्चों ने विभिन्न जल क्रीड़ाओं, मनोरंजक गतिविधियों और टीम गेम्स में हिस्सा लिया। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए पूरे कार्यक्रम को प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की निगरानी में संपन्न कराया गया। संस्था चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का मनोरंजन और व्यक्तित्व विकास भी बेहद जरूरी है। पूल पार्टी को लेकर बच्चों और अभिभावकों में भ...