गोड्डा, अप्रैल 30 -- गोड्डा संवाद सूत्र। सेंट थॉमस स्कूल, गोड्डा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश करते हुए आईसीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- जेवियर स्कूल में शत प्रतिशत रिजल्ट, यशराज अग्रवाल बने टॉपरइस वर्ष के टॉपर इस वर्ष के टॉपर आदित्य आर्यन रहे, जिन्होंने 97.4% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। उनके ठीक पीछे हर्षित दुबे ने 97.2% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकित आनंद 96.8% अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे। इन तीनों छात्रों...