बांका, मई 1 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले में इस वर्ष आईसीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। जिले के सत्यम कुमार ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- संत जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शनसंत जोसेफ स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन वहीं, संत जोसेफ स्कूल के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के कुल 32 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट परिणाम दिया। सेकंड टॉपर के रूप में अंजलि प्रिया ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि हर्षित कुमार (98.2%), अर्पित आनंद (97.8%), आदित्य आलोक (97%) और रविंद्र नाथ शाह (95.8%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा आयुषी सत्यम (95.8%), लिली प...