गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों का दौर शुरू हो गया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स द्वारा आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के परिणाम जारी किए जाने के बाद अब छात्रों और अभिभावकों की निगाहें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पर टिक गई हैं। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है और परिणाम मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड की ओर से परिणाम ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छात्र घर बैठे ही अपनी अंकतालिका देख सकेंगे। वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भी 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, 12वीं का परिणाम मई के मध्य तक जारी किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.