आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़,संवाददाता। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई- कक्षा 10) और आईएससी 12वीं की परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित हुआ। जनपद में संचालित तीनों स्कूलों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। उत्साहजनक परिणाम से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। चिल्ड्रेन कॉलेज, आजमगढ़ का दसवीं और बारहवीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 12वीं में अथर्व यादव ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दीपक गुप्ता 97.00 प्रतिशत के साथ द्वितीय, जबकि आदित्य नाथ यादव 96.25 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। मोहम्मद उमर ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। परीक्षा में कुल 93 छात्र शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- सीआईएससीई बो...