आईसीएसई : आरएमएस बालीचेला में मनीष बने टॉपर
जमशेदपुर, मई 1 -- जमशेदपुर। सोनारी स्थित आरएमएस हाई स्कूल, बालीचेला का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद शानदार रहा। विद्यालय के परीक्षा में शामिल हुए सभी 41 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर 100 प्रतिशत रिजल्ट का रिकार्ड कायम किया है। मनीष ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 91 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ अभिषेक कुमार साहु दूसरे और 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर इंशा नफस तीसरे स्थान पर रहीं।छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्या प्रतिमा सिन्हा ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों की लगन और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- आईसीएसई में अमन और आईएससी में नंदिनी टॉपर यह भी पढ़ें- आईसीएसई-आईएससी रिजल्ट में संत जोसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.