प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के प्रयागराज चैप्टर ने एसएमसी स्कूल घूरपुर में करियर जागरूकता कार्यक्रम किया।मुख्य वक्ता प्रयागराज चैप्टर के कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शुक्ला ने छात्रों को कंपनी सेक्रेटरी पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया, सीएसईईटी, एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल स्तर की परीक्षा तथा रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य आशीष रंजन, प्रबंधन पदाधिकारी प्रदीप मिश्रा समेत शिक्षक मौजूद रहे। अंत में छात्रों ने सीएस पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...