खगडि़या, मार्च 23 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के लगार गांव निवासी किसान ओमप्रकाश अमर के पुत्र हर्ष राज ने देश स्तर पर ओबीसी कोटा में 13वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। हर्ष राज की प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा पटना में हुई। जहां से उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर प्रखंड सहित पूरे खगड़िया जिले के लोगों ने हर्ष राज को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बताया गया कि आईसीएमआर द्वारा हाल ही में जेआरएफ के लिए जारी फाइनल सूची में खगड़िया जिले के लगार गांव निवासी हर्ष राज ने बाजी मारी है।फोटो: नाम से।कैप्शन: हर्ष राज। ़(फाइल फोटो)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...