हजारीबाग, मई 9 -- बरही प्रतिनिधि। आईसीएआर गौरियाकरमा ने इचाक के फुफुंदी गांव के किसानों को मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत उर्वरक उपयोग का प्रशिक्षण दिया। प्रगतिशील किसान राजकुमार राम और प्रभु महतो ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ पंकज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। किसानों को संतुलित उर्वरकों के सही उपयोग,जैविक उर्वरकों की उपयोगिता एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, प्राकृतिक खेती के साथ ड्रैगन फ्रूट और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने मिट्टी जांच के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी तथा फसल उत्पादन एवं व्यवसाय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। डॉ शांतेश कामथ और डॉ नुजैबा ने किसानों को आधुनिक कृषि, जैविक उर्वरक का महत्व, पूर्वी भारत में फूलो की खेती के बारे में जानक...