हजारीबाग, जून 16 -- बरही प्रतिनिधि। आईसीएआर गौरियाकरमा के कृषि वैज्ञानिकों और संस्थान के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सोमवार को संस्थान में शिविर लगाकर रक्तदान किया।हजारीबाग आरोग्यम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने रक्त संग्रह का कार्य किया। एनएसएस के चेयरमैन डॉ दीपक कुमार गुप्ता डॉ वंदना, डॉ आकाश और डॉ अर्चना ने रक्तदान शिविर में सहयोग किया। परिसर प्रभारी डॉ एस के महंता, पूर्व ओएसडी डॉ. विशाल नाथ, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुबोध नीरज और प्रशासनिक अधिकारी विक्रम वर्मा, डॉ. पंकज कुमार सिन्हा, डॉ कृष्णा प्रकाश और डॉ. संतोष ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों, छात्रों और संविदा कर्मचारियों को मिलाकर कुल 60 लोगों ने रक्तदान किया। यह भी पढ़ें- शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान पहली बार रक्तदा...