रांची, अक्टूबर 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के सहयोग से संचालित अखिल भारतीय समन्वित मक्का अनुसंधान परियोजना के तहत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे शोध कार्यों की समीक्षा के लिए आईसीएआर की अनुश्रवण समिति ने तीन दिवसीय दौरा किया। समिति ने झारखंड में मक्का से संबंधित विभिन्न शोध गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए बीएयू के वैज्ञानिक प्रयासों की प्रशंसा की। समिति ने 15 अक्तूबर को विश्वविद्यालय के पश्चिमी प्रक्षेत्र में मक्का की 20 प्रजातियों पर चल रहे प्रयोगों का निरीक्षण किया और फसल के विकास को अत्यंत संतोषजनक बताया। 16 अक्तूबर को समिति के सदस्यों ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गौरिया करमा, हजारीबाग में मक्का पर चल रहे शोध कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद 17 अक्तूबर को समिति ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.