मऊ, अक्टूबर 1 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि सूक्ष्मजीव ब्यूरो मऊ और आईटीसी लिमिटेड के बीच गुरुवार को तीन वर्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी देश में सूक्ष्मजीव आधारित जैव-उत्पाद आधारित कृषि तकनीकों के बड़े पैमाने पर विस्तार और किसानों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।भाकृअनुप-एनबीएआईएम के निदेशक डॉ.आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत देश के 10 राज्यों में लगभग 1.70 लाख एकड़ कृषि क्षेत्र को लक्षित करते हुए करीब 1.50 लाख किसानों तक सूक्ष्मजीव आधारित उत्पाद पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से किसानों को टिकाऊ फसल उत्पादन के लिए वैज्ञानिक रूप से विकसित तरल सूक्ष्मजीव आधारित जैव-उर्वरक एवं जैव-कीटनाशी तकनीकों से जोड़ा जा...