नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- ICAI CA January 2027 Exam Date: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा टाइमटेबल चेक कर सकते हैं और अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकते हैं। परीक्षा की शुरूआत 2 जनवरी 2027 से होगी। अंतिम परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी 2027 को किया जाएगा।आईसीएआई सीए जनवरी 2027 इंटरमीडिएट परीक्षा आईसीएआई सीए जनवरी इंटरमीडिएट ग्रुप 1 परीक्षा का आयोजन 2, 4 और 6 जनवरी 2027 को किया जाएगा। वहीं, सीए जनवरी इंटरमीडिएट ग्रुप 2 परीक्षा का आयोजन 8, 10 और 12 जनवरी...