सहारनपुर, फरवरी 27 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सहारनपुर शाखा में वर्ष 2026-27 के लिए नई प्रबंध समिति का गठन किया गया। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से सीए पंकज चुग को शाखा का चेयरमैन चुना गया। चयन के बाद नवनियुक्त चेयरमैन ने अपनी टीम की घोषणा की। सीए सुनील तोमर को वाइस-चेयरमैन एवं कोषाध्यक्ष, सीए आनंद मक्कड़ को सचिव और सीए प्रियंशी बंसल को सीआईसीएएसए चेयरपर्सन की जिम्मेदारी दी गई। वहीं सीए श्वांशु गोयल और सीए कनिका गर्ग को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। जिसके पश्चात सदस्यों ने एक-दूसरे को माल्यार्पण कर बधाई दी और शाखा के विकास व सदस्यों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में सीए श्वांशु गोयल, सीए पंकज चुग, सीए आनंद मक्कड़, सीए सुनील तोमर, सीए प्रियंशी बंसल और सीए कनिका गर्ग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...