प्रयागराज, फरवरी 18 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की प्रयागराज शाखा (सीआईआरसी) की प्रबंध समिति की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। इसके बाद शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सीए शुभम अग्रवाल को अध्यक्ष, सीए अभिनय कोहली को उपाध्यक्ष, सीए शैंकी कसेरा को सचिव तथा सीए अता-उर-रहमान को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं सीए रोहन केसरवानी को प्रयागराज सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन का अध्यक्ष नामित किया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष सीए सुशील शुक्ला की सेवाओं की सराहना की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए शुभम अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शाखा के समग्र विकास, सदस्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.