रांची, अगस्त 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की करियर काउंसलिंग कमेटी की ओर से देशभर में आयोजित करियर इन अकाउंटेंसी एंड फाइनेंस फॉर यूथ (सीएएफवाई) व सुपर मेगा काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत रांची में भी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग आयोजित की गई। आईसीएआई रांची शाखा की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा और फिरायालाल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुए। इसमें करीब 2000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एफजेसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सीए रंजीत गरोड़िया, पूर्व क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए मनीषा बियानी, रांची शाखा की पूर्व अध्यक्ष सीए श्रद्धा बगला और सीए हरदीप कौर भसीन ने विद्यार्थियों को अकाउंटेंसी, फाइनेंस और चार्टर्...