धनबाद, अप्रैल 30 -- आइसा धनबाद इकाई की ओर से बुधवार को पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में छात्रों ने आइसा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने की सहमति जताई। कार्यक्रम के दौरान संगठन के विचार, उद्देश्यों और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों पर अपने विचार रखे। इस पहल से छात्रों में जागरूकता बढ़ी और संगठन के प्रति रुचि एवं सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.