हापुड़, जुलाई 19 -- क्षेत्र के गांव फरीदपुर गौसाई में आइसक्रीम के पैसे मांगने पर एक विक्रेता से मारपीट की गई। आरोप है कि गांव में दो युवकों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उस पर हमला किया। घटना 18 जुलाई को शाम करीब 7:30 बजे हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नवादा कलां निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह फरीदपुर गोसाई गांव में आइसक्रीम बेच रहा था। इसी दौरान विकास पुत्र सत्ते और अनुज पुत्र राजकुमार उसकी मयूरी के पास आए और आइसक्रीम मांगी। सचिन ने उन्हें आइसक्रीम दी और पैसे मांगे।सचिन के अनुसार, विकास उसका सहपाठी रहा है और उसे अच्छी तरह जानता था। दोनों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इसके बाद उन्होंने हाथ में पहने स्टील के कड़े और लोहे की र...