गोरखपुर, जुलाई 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में बांझपन की समस्या बढ़ रही है। करीब 30 फीसदी दंपति संतान सुख से वंचित हैं। इसी जरूरत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कालेज व एम्स में आईवीएफ सेंटर खोलने की तैयारी तेज हो गई है। पूर्वांचल, बिहार और नेपाल में बांझपन एक बड़ी समस्या है। इसको देखते हुए बीआरडी मेडिकल कालेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने आईवीएफ सेंटर शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद अंडा और शुक्राणु का संग्रह बीआरडी में हो सकेगा। इसके अलावा निषेचन की प्रक्रिया, भ्रूण का विकास, भ्रूण स्थानांतरण, गर्भधारण की पुष्टि जैसी जानकारियां दंपतियों को मिल सकेंगी। इस प्रस्ताव को प्राचार्य ने सहमति दे दी है। प्रस्ताव को आगे की प्रक्रिया के लिए शासन भेजा गया है। कालेज में पहले स...