कानपुर, सितम्बर 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चिड़ियाघर में तीन काले हिरणों की मौत के कारण को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) बरेली से पहले काले हिरण की आई रिपोर्ट में मौत की वजह संदिग्ध डायरिया को बताया गया है। हालांकि, मृत तीसरे काले हिरण की डेडबॉडी की जांच के बाद ही बीमारी का सच सामने आ पाएगा। फिलहाल, चिड़ियाघर प्रशासन काले हिरणों की सुरक्षा और बचाव के लिए हर जतन कर रहा है। चिड़ियाघर में 14-15 सितंबर की रात से 28 सितंबर की रात तक तीन काले हिरणों की मौत हो गई थी। पहले काले हिरण की मौत के बाद चिड़ियाघर के चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई भेजे थे। बुधवार को जांच रिपोर्ट आईवीआरआई से आई जिसमें मौत की वजह को डायरिया बताया गया है, लेकिन आईवीआरआई के विज्ञानी आशंकित हैं। यही वजह है कि आईवीआरआई के ...