बरेली, मार्च 16 -- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) परिसर में रविवार को सुबह सात बजे से शाम तक करीब 12 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे परिसर में रहने वाले वैज्ञानिकों और छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं डीप फ्रीजर में रखी वैक्सीन को लेकर भी चिंता बनी रही। कई बार शिकायत के बाद शाम को बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। आईवीआरआई के विद्युत प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे अचानक पूरे परिसर की बिजली चली गई। संस्थान में करीब चार हजार छात्र रहते हैं और तीन हजार से अधिक पशुओं पर शोध कार्य किया जाता है। यहां बड़ी मात्रा में वैक्सीन माइनस 80 डिग्री तापमान वाले डीप फ्रीजर में स्टोर की जाती हैं। लंबे समय तक बिजली न रहने से इनके खराब होने की आशंका बनी रही।उन्होंने बताया कि आईवीआरआई को रोस्टिंग फ्री फ...