बरेली, सितम्बर 29 -- विश्व रेबीज दिवस पर सोमवार को आईवीआरआई के रेफरल पालीक्लिनिक में श्वानों को रेबीज से बचाव के लिए निशुल्क टीके लगाए गए। पालीक्लिनिक के प्रभारी डॉ अभिजीत पावड़े ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 40 श्वानों को टीके लगाए गए। इस दौरान संयुक्त निदेशक शैक्षणिक डॉ एसके मेंदिरत्ता, डॉ यूके डे, डॉ एसी सक्सेना और डॉ जेके प्रसाद मौजूद रहे। इसके साथ ही पशु चिकित्सा जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा राजपुरा माफी गांव में रेबीज से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हिमानी धान्जे ने लोगों को रेबीज के संक्रमण के तरीके, प्रमुख लक्षण एवं संकेत, बचाव और नियंत्रण के उपायों के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: विश्व रेबीज दिवस पर जागरुकता रैली और कार्यशाला आयोजित यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पालतू जान...