नैनीताल, मार्च 15 -- मुक्तेश्वर। आईवीआरआई मुक्तेश्वर में मंगलवार 17 मार्च को किसान मेला आयोजित किया जाएगा। मेले के समन्वयक डॉ. अमोल गुरव ने बताया कि मेले का विषय पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जलवायु अनुकूलन पशुपालन है। जिसमें वैज्ञानिकों की ओर से पशुपालन व कृषि सम्बंधित जानकारी दी जाएगी। किसानों के लिए मुर्गी पालन प्रदर्शन इकाई, मशरूम पालन इकाई, बकरी और गो पालन मार्गदर्शन, पशु स्वास्थ्य शिविर, मानव चिकित्सा शिविर, वैज्ञानिक किसान संवाद होगा। इसके अलावा कृषि उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री भी की जाएगी। एनजीओ की ओर से स्टाल आदि लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...