बरेली, मार्च 6 -- आईवीआरआई पुल पर बुधवार दोपहर दो कारों में सामने से भिड़ंत हो गई, जिसके बाद बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों कार का हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे इज्जतनगर रेलवे स्टेशन की ओर से आई कार और आईवीआरआई की ओर से आयी कार के बीच पुल पर भिड़ंत हो गई। हालांकि दोनों कार की रफ्तार कम थी, जिसके चलते कोई घायल नहीं हुआ लेकिन दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे के चलते आईवीआरआई पुल पर जाम लग गया और लोग बीच पुल से लौटने लगे। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस पहुंची और क्रेन मंगाकर दोनों कार को पुल से हटाकर थाने भिजवाकर आवागमन सुचारु कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...