बरेली, दिसम्बर 1 -- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने देश के शैक्षणिक एवं अनुसंधान क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने संस्थान को शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान नवाचार, बुनियादी ढांचे और समग्र प्रदर्शन के आधार पर सर्वोच्च 'ए प्लस प्लस' ग्रेड से सम्मानित किया है। संस्थान के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 'ए प्लस प्लस' ग्रेड संस्थान के सभी वैज्ञानिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 'यह सम्मान हमें वैश्विक स्तर पर पशु चिकित्सा विज्ञान के उच्च मानकों पर कायम रहने के लिए प्रेरित करता है। संस्थान के संयुक्त निदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.