बरेली, मई 8 -- बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के संयुक्त निदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक को चिकित्सा एवं 'वन हेल्थ' के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (इंडिया) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में डॉ. मलिक आईवीआरआई के मुकतेश्वर परिसर में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. मलिक को यह सम्मान मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य के समन्वित दृष्टिकोण 'वन हेल्थ' के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध और नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने बहु-संस्थागत आईसीएमआर सहयोगी परियोजना के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रोटावायरस जैसे जूनोटिक रोगजनकों पर उनका शोध जनस्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- आईवीआरआई के वैज्ञानिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.