रुद्रपुर, जुलाई 28 -- सितारगंज। कोचिंग सेंटर के संचालक की हादसे में हुई मौत में मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। ग्राम लौका निवासी जगतार सिंह पुत्र टेकचंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका बेटा अनुज कंबोज आईलेट्स सेंटर जर्नी अबाउड के नाम से सेंटर चलाता था। 21 जुलाई की रात को उनका बेटा घर के लिए आ रहा था। अनुग्रह आश्रम से समीप अनुज बाइक को साइड में रोककर कॉल पर बात कर रहा था। इस बीच टैंकर ने बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...