कोडरमा, सितम्बर 30 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर स्थित आईलेक्स मल्टीप्लेक्स में संत नीम करौरी बाबा के जीवन व उनके आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित फिल्म हनुमान अंश का विशेष प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक व संयोजक मुकेश भालोटिया ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल फिल्म का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि समाज में भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा एवं भारतीय संत परंपरा के प्रति प्रेम को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना बेहद आवश्यक है। फिल्म के माध्यम से युवाओं में सेवा, संस्कार, सदाचार, अनुशासन और सकारात्मक जीवन-दृष्टिकोण को विकसित करने का संदेश देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के परियोजना निर्देशक अरविंद चौधरी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के सामने अनेक च...