गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, वंदना। एडवांस्ड लेवल टेलीकॉम ट्रेनिंग सेंटर में आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के सदस्यों को उपग्रह संचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 14 जुलाई से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इस दौरान आईबी सदस्यों को उपग्रह संचार (सेटेलाइट कम्यूनिकेशन) की वर्तमान प्रणाली और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ संस्थान की ओर से इंजीनियर्स को दूरसंचार तकनीकों और बीएसएनएल के लाइव नेटवर्क संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एएलटीटीसी के सहायक निदेशक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में इंजीनियर्स ने मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट सेवाओं, राउटर, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, मोबाइल स्विचिंग सिस्टम, पावर बैकअप व्यवस्था और 24 घंटे निर्बाध दूरसंचार सेवाओं के वास्तविक संचालन को समझाया जा रहा है। यह भी पढ़...