नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुद को आईबी अधिकारी बताकर लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपी को पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) विक्रम सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 की जांच में पता चला कि विमल भट उर्फ सोनू ने खुद को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के रूप में पेश किया और फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से आईबी का फर्जी पहचान पत्र, वॉकी-टॉकी, पुलिस वर्दी से संबंधित सामान, सायरन, लाउड हेलर और गृह मंत्रालय का अन्य फर्जी पहचान पत्र बरामद किया। इसके अलावा फर्जी प्रमाणपत्रों वाले दस्तावेज भी मिले। इसके आधार पर धोखाधड़ी, जालसाजी और जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी भट को चार अगस्त, 2025 को भगोड़ा अपरा...