आईबीसी के दुरुपयोग पर सतर्क रहने का निर्देश
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) ने दिवाला प्रक्रिया के दुरुपयोग को लेकर दिवाला पेशेवरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। आईबीबीआई ने कहा है कि कुछ मामलों में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) की प्रक्रिया का इस्तेमाल कंपनी के दिवाला समाधान के बजाय दूसरे उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। आईबीबीई का कहना है कि कुछ मामलों में देखा गया है कि आईबीसी का इस्तेमाल कर देनदारी कम करने, नियामकीय जांच से बचते हुए कंपनियों को बंद या उनका विलय करने, जांच से बचने या संपत्तियों को दूसरे तरीके से इस्तेमाल करने के लिए किया जा रहा है। बोर्ड ने कहा कि दिवाला पेशेवरों की कंपनी के खातों, रिकॉर्ड और लेनदारों की समिति से जुड़ी कार्यवाही तक पहुंच होती है। इसलिए वह दिवाला प्रक्रिया के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.