नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नई दिल्ली। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 2030 तक भारत में 50 लाख लोगों को कृत्रिम मेधा (एआई), साइबर सुरक्षा और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षण देगी। कंपनी ने बताया कि यह योजना 'आईबीएम कौशल निर्माण' कार्यक्रम के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसका उद्देश्य भविष्य के लिए तैयार कार्यबल का निर्माण करना और लोगों के लिए उन्नत डिजिटल कौशल और रोजगार योग्यता के अवसर बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के तहत आईबीएम विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों में अपने शैक्षिक प्रयासों का विस्तार करेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...