नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- एप्पल के बेहद लोकप्रिय आईफोन की हाल में पेश 18 सीरीज की कीमतें भारत में पिछली सीरीज के मुकाबले 20 से 43 प्रतिशत तक महंगा होगी। बाजार विश्लेषकों ने वैश्विक स्तर पर मेमोरी चिप की बढ़ती लागत और रुपये में कमजोरी को इसका प्रमुख कारण बताया। एप्पल ने आईफोन 18 सीरीज के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन की श्रेणी में पहली बार कदम रखा। उसके आईफोन डुओ की भारत में कीमत 2,99,900 रुपये से 4,49,900 रुपये तक रहेगी। इस तरह यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा आईफोन होगा। आईफोन डुओ 23 अक्तूबर से भारत में उपलब्ध होगा。 यह भी पढ़ें- झटका! पुराने iPhone हुए Rs.30 हजार तक महंगे; iPhone 16, 17 और Air सबकी कीमत बढ़ीआईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की कीमतें आईफोन 18 प्रो की कीमत भारत में 1,64,900 रुपये से 3,14,900 रुपये और आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत 1,79,90...