अलीगढ़, अप्रैल 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी क्षेत्र के एक परिवार ने बच्चों की देखभाल के लिए दो साल पहले जिस आया को घर में रखा था, उसी ने भरोसे का कत्ल करके घर में चोरी कर डाली। आईफोन खरीदने के लिए उसने मकान मालिक के घर से 12.50 लाख रुपये से अधिक कीमत के नौ सोने के सिक्के चोरी कर लिए। शक के आधार मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चंद घंटों में घटना का खुलासा करते हुए आया व उसकी नाबालिग बहन को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सात सिक्के व दो सिक्कों को बेचकर प्राप्त हुए 2.80 लाख रुपये बरामद हुए हैं। मैरिस रोड स्थित महावीर पार्क निवासी शिखर उप्पल के अनुसार घर पर छोटे बच्चों की देखभाल के लिए दो साल से आया के काम पर नगला मल्लाह निवासी लवली पुत्री बौबी को 10 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी पर रखा था। लवली की छोटी 15 वर्षीय बहन भी ...