नई दिल्ली, अगस्त 25 -- पुणे में चांदगुड़े परिवार लोगों के देखते-देखते ही पहाड़ी से गिरकर खत्म हो गया। 19 साल के कुनाल को लेकर कहा गया कि यह सारा विवाद एक आईफोन और उसकी ईएमआई को लेकर था। हालांकि अब इस पूरे मामले की परत-दर-परत खुल रही हैं। ऐसे में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि कुनाल के पिता मुरलीधर और मां संगीता के बीच कई सालों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। संपत्ति से लेकर विवाहेतर संबंधों तक के विवादों के चलते दोनों के संबंध बेहद खराब हो गए थे। कुनाल बस यही चाहता था कि दोनों समान्य तरीक से साथ में रहें और पारिवारिक कलह खत्म हो।एक भाई की पहले ही मौत कुनाल के एक भाई की मौत लगभग आठ साल पहले हो गई थी। इसके बाद से परिवार में काफी टेंशन रहने लगी। कुनाल एक मेधावी छात्र था और कक्षा 10 में उसे 82 फीसदी मार्क्स मिले थे। वह एमबीबी...