अमरोहा, मई 12 -- अमरोहा, संवाददाता। आईफोन जीतने के लालच में शहर के एक परिवार ने 4.80 लाख रुपये गंवा दिए। साइबर अपराधी क्यूआर कोड के जरिए पैसे ट्रांसफर कराते रहे लेकिन परिवार के लोग चाल नहीं समझ पाए। जब तक धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है। शुरुआती जांच में साइबर अपराधियों के तार झारखंड और बिहार से जुड़े निकले हैं, जिन्हें ट्रेस किया जा रहा है।शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काला कुआं निवासी अभिषेक त्रिवेदी की शिकायत के मुताबिक उनका बेटा रूद्र त्रिवेदी कक्षा नौ का छात्र है। यह भी पढ़ें- WhatsApp पर आया शादी का कार्ड, क्लिक करते ही लुट गया शख्स, घर बैठे लगी 5 लाख की चपत जनवरी माह में व्हाट्सएप पर आईफोन-17 जीतने से जुड़ा एक मैसेज उन्हें मिला था। आरोप है कि साइबर अपर...