आईफोन चाहिए था, दोस्त को बाइक. 13 साल की नातिन ने नाना की हत्या के लिए बिछाया जाल
कोट्टायम, नवम्बर 14 -- केरल के कोट्टायम में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल की एक लड़की ने अपने तीन नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने 67 वर्षीय नाना की हत्या की साजिश रची। पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, लड़की को अपने लिए आईफोन और एक दोस्त के लिए मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उसने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। हत्या की साजिश करीब दो महीने तक इंस्टाग्राम के जरिए रची जाती रही। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने 740 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें चार नाबालिगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें दो की उम्र 17 साल, एक की 16 साल और लड़की की उम्र 13 साल है। पुलिस ने इस मामले को असामान्य बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.